आज अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस है और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ लोग पुरुषों के परिश्रम भरे जिंदगी, उनसे होने वाले भेदभाव, शिक्षित समाज में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की प्रतिष्ठा को कमतर आकंने और लैंगिक अपराध या विवाद की स्थिति में आम तौर पर महिलाओं को पाक साफ और पुरुषों को दोषी मान लेने जैसे मुद्दों पर मायूसी का इजहार कर रहे हैं। कई ट्विटर यूजर इस मौके पर पुरुषों की उपलब्धियां गिना रहे हैं तो कुछ को इस बात का गुस्सा है कि
International Men’s Day को International Women’s Day के मुकाबले कम तवज्जो दिया जा रहा है। खैर, आइए जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर ट्विटर यूजर क्या-क्या बोल रहे हैं…
ओडिशा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पुरी में समुद्र के किनारे बहुत सुंदर चित्र उकेरी है।
Today Is #InternationalMensDay One of My SandArt at puri beach in Odisha. pic.twitter.com/RpJRKnn7KA
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) November 19, 2020
वहीं, सौम्य गोराई ने गूगल को इस बात के लिए लताड़ लगाई है कि अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर उसने को डूडल नहीं बनाया
You simp @Google pic.twitter.com/35ublunCRQ
— SJ (@molotov_SJ) November 19, 2020
राजेश पाण्डेय कहते हैं सिर्फ महिलाओं की ही नहीं, पुरुषों की भी बराबर इज्जत करनी चाहिए। उन्होंने लिखा, ‘पुरुषों को भी सम्मान और सराहना मिलनी चाहिए।’ इन्होंने एक ग्राफिक शेयर किया है जिसमें लिखा है, ‘सिर्फ बेटे नहीं, हर बच्चे को महिला ही नहीं, हर व्यक्ति का सम्मान करने की सीख दें।’
Saying this coz it's not being said enough,
"Men must be respected and appreciated too".#InternationalMensDay pic.twitter.com/D6OzNnC5ZG— RAJESH PANDEY (@RAJESHP16492245) November 18, 2020